फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 23 हजार रुपये

Fri, 06 Mar 2026 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। साइबर अपराधियों ने मोबाइल हैक कर एक युवक के खाते से 23,800 रुपये निकाल लिए। ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी जितेंद्र निगम प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि 2 मार्च को उनका मोबाइल अचानक कुछ समय के लिए हैक हो गया। काफी देर बाद मोबाइल दोबारा चालू हुआ। तब उन्हें खाते से 23,800 रुपये कटने और किसी अन्य खाते में ट्रांसफर होने का मैसेज मिला। रुपये कटने की जानकारी पर उन्होंने तुरंत अपना खाता बंद कराया। उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें