किशनी। थाना क्षेत्र के गांव कुम्हौल निवासी युवक के बैंक खाते का मोबाइल नंबर बदल कर नामजद लोगों ने करीब 23 लाख रुपया का लेनदेन किया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शशिकांत ने बताया कि गांव के दो लोग उसका लोन निकलवाने के लिए आधार, पैन कार्ड आदि दस्तावेज ले गए थे। उसके नंबर पर आई ओटीपी भी दोनों युवकों ने ले ली। दो दिन पूर्व जब बैंक जाकर उन्होंने अपना स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि उनके खाता से 23 लाख रुपये का लेन देन हुआ है। शशिकांत ने बताया कि उनके नंबर पर लेन देन के संबंध में कोई मैसेज भी नहीं आया। पता चला की नामजद युवकों ने खाते में लगा फोन नंबर बदल कर यह कृत्य किया है।