फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सात पदों के लिए 23 प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

मैनपुरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सात पदों के लिए 23 प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद पर तीन तथा सचिव पद पर छह प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। 22 दिसंबर को बार एसोसिएशन के सभागार में सुबह 8.30 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा।
बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में 774 सदस्य मतदान में भाग लेंगे। बुधवार को चुनाव समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान के लिए सभागार में आठ बूथ बनाए गए हैं। चुनाव में अध्यक्ष पद पर सौरभ यादव, राजीश कुमार यादव, राजेंद्र सिंह यादव तथा सचिव पद पर संतोष यादव राजू, पवन मिश्रा, ब्रजेंद्र सिंह यादव, रोहित यादव, आनंद कुमार लालू, दीपेश कुमार श्रीवास्तव के बीच मुकाबला होगा। महिला उपाध्यक्ष के लिए नाजिया बेगम, रुबी यादव, रानी देवी, संजना चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए विनीत कुमार निगम, शिवकुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार मैदान में हैं।
विज्ञापन

कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए प्रबल कुमार, गजेंद्र सिंह, सह सचिव के लिए सुमित कुमार, रामानंद शर्मा, सह सचिव पुस्तकालय के लिए अतुल कुमार, सारूप अली, शिवकुमार भारतीय के बीच मुकाबला होगा। मतदान के बाद चुनाव समिति द्वारा मतगणना करके परिणाम घोषित किया जाएगा।
कोषाध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन तय
कोषाध्यक्ष पद पर रोहिताश कुमार, सदस्य कार्यकारिणी में चमन, शहनोज अख्तर, सुरेंद्र पाल सिंह, ग्रगेश कुमार, राजवीर सिंह, अनिल प्रकाश यादव, शिवम कटियार, शलभ शुक्ला, कार्तिकेय पांडेय, सतेंद्र सिंह शाक्य, राहुल भदौरिया का निर्विरोध निर्वाचन तय है। चुनाव समिति द्वारा मतगणना के बाद निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की जाएगी।
चुनाव में अप्रिय घटना घटी तो चुनाव समिति जिम्मेदार
- जिला जज ने चुनाव समिति सहित अध्यक्ष और सचिव को पत्र भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी।
मैनपुरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में मतदान के दिन अप्रिय घटना घटी तो चुनाव समिति जिम्मेदार होगी। अध्यक्ष और सचिव की जवाबदेही भी तय होगी। बार एसोसिएशन द्वारा जिला जज को दिए पत्र के बाद जिला जज अनिल कुमार द्वारा जारी किया गया चेतावनी युक्त पत्र बुधवार को वरिष्ठ समिति के पांचों सदस्यों, दोनों चुनाव अधिकारी सहित बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव को भी रिसीव करा दिया है।
जिला जज द्वारा जारी किया गया पत्र बुधवार शाम वरिष्ठ समिति के सदस्य प्रभात चतुर्वेदी, श्रीकृष्ण मिश्रा, दर्शनलाल राठौर, सत्यप्रकाश तिवारी, वीरबहादुर सिंह यादव, चुनाव अधिकारी एएच हाशमी, जगपाल सिंह यादव, अध्यक्ष सौरभ यादव, सचिव संतोष यादव को रिसीव कराया गया है। पत्र में कहा गया है कि चुनाव में कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो इसके लिए एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव, कथित वरिष्ठ जन समति के सदस्य दर्शनलाल राठौर, सत्यप्रकाश तिवारी, वीरबहादुर सिंह यादव, एएच हाशमी, जगपाल सिंह यादव उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन

बताते चलें कि बार एसोसिएशन ने जिला जज को पत्र लिखकर 22 दिसंबर को होने वाले चुनाव में पूर्व की तरह मिलते रहे सहयोग की अपेक्षा जताई थी। इससे पूर्व बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने चुनाव कराने के लिए प्रभात चतुर्वेदी, श्रीकृष्ण मिश्रा, दर्शनलाल राठौर, सत्यप्रकाश तिवारी, वीरबहादुर सिंह यादव की वरिष्ठ जन समिति गठित की थी। बार एसोसिएशन ने प्रभात चतुर्वेदी, श्रीकृष्ण मिश्रा का नाम पृथक करके चुनाव कराने के लिए एएच हाशमी और जगपाल सिंह यादव को नामित किया। 17 दिसंबर को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मधुसूदन त्रिपाठी ने पत्र भेजकर अवैधानिक रूप से गठित वरिष्ठ समिति द्वारा चुनाव कराने पर समस्त चुनाव प्रक्रिया को निरस्त करने तथा संबंधित के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें