फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बीज की 22 दुकानों पर छापा, तीन के लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में बीज की दुकानों पर बुुधवार को छापा मारा गया। 22 दुकानों पर छापे के दौरान छह के नमूने लेकर जांच को भेजा है। वहीं तीन दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित करने के साथ दो बीज विक्रेताओं के अभिलेख अधूरे होने पर कारण बताओ नोटिस दिया है।
विज्ञापन

रबी की फसल की बुवाई के दौरान किसानों को उच्च गुणवत्ता का बीज मुहैया कराने को शासन ने बीज की दुकानों पर छापा मारने के निर्देश दिए थे। डीएम रविरंजन के निर्देश पर जिले में एसडीएम एवं बीज निरीक्षकों की टीम बनाकर सघन छापा मार कार्रवाई कराई गई। तहसील फिरोजाबाद एवं टूंडला में उपनिदेशक कृषि हरिनाथ सिंह, तहसील जसराना में भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम प्रमोद कुमार तथा तहसील शिकोहाबाद एवं सिरसागंज में जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने संबंधित एसडीएम को साथ लेकर कार्रवाई की। तीन टीमों ने जिले की 22 बीज की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान छह नमूने लेकर इनको जांच के लिए भेजने का निर्णय लिया।
जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह पहुंचे तो दुकान बंद कर गायब होने वाले अतुल खाद एवं बीज एजेंसी कठफोरी, लक्ष्मी बीज भंडार कठफोरी, डीएस बघेल कृषि सेवा केंद्र कठफोरी के लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए। सिरसागंज के दो बीज विक्रेता कपिल बीज भंडार एवं प्रवीन बीज भंडार के अभिलेख पूर्ण नहीं होने के कारण इन दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें