किरावली। ग्राम पंचायत रायभा के मौजा नगला लालदास में 22 बिजली के पोल जर्जर हैं, जाे हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। पोल नीचे से गल चुके हैं, जिससे कभी भी हादसे की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में गांव के बनवारी सिंह सिकरवार, बिल्लू सिकरवार, विशाल सिकरवार, जीतेश सिकरवार, राजकुमार, सत्यवीर सिंह शर्मा, ल्होरे कुशवाह, रतनसिंह, आनंद प्रकाश, ओमवीर, नारायन सिंह कुशवाह ने संयुक्त मजिस्ट्रेट शिवम कुमार से जर्जर पोल बदलने की मांग की। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने उपखंड अधिकारी को समस्या समाधान के निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी कुकथला राकेश कुमार ने बताया जांच कर जर्जर पोल बदलवा दिए जाएंगे।