फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप बहुत तेज है भइया, मुंह ढककर चलो छइयां-छइयां

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। मंगलवार को तेज धूप ने तापमान तीन डिग्री बढ़ा दिया। सुबह से लेकर शाम तक लोग सूरज की किरणों से झुलसते नजर आए। सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। सोमवार को दिन का तापमान 20 डिग्री था। सिर्फ 24 घंटे के अंतराल में तापमान बड़ी छलांग लगाते हुए 23 डिग्री पर जा पहुंचा। इस तरह पिछले दो दिन में पांच डिग्री तापमान में वृद्धि हुई है। इससे लोग अकुलाने लगे हैं। सुबह आठ बजे से सूरज ने तेज प्रकाश फैलाना शुरू कर दिया था। दोपहर होने तक तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि रविवार को तापमान लगभग 38 डिग्री था। सोमवार को यह 40 डिग्री हो गया और मंगलवार को सर्वाधिक तापमान 43 डिग्री रहा। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में तापमान और बढ़ेेगा। तापमान बढ़ने से बाजार तथा रोजमर्रा के कामकाज करने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धूप से बचने के लिए लोग जरूरी कामकाज के लिए शाम को या रात में निकले। चिकित्सक की राय, सावधानी बरतें... पानी का सेवन अधिक करें। धूप से बचने की कोशिश करें। दस्त उल्टी होने पर ओआरएस घोल का प्रयोग करें। जूस, नारियल पानी, नीबू-पानी, छाछ का प्रयोग करें। रात का रखा खाना तथा तले हुए भोजन से बचें। एसी, कूलर का उपयोग बढ़ा अब गर्मी से बचने के लिए लोगों द्वारा एसी तथा कूलर का प्रयोग शुरू कर दिया गया है। बाजार में इनके दामों में भी बढ़ोत्तरी हो गई है। दुकानदारों के मुताबिक यदि कुछ दिन इसी प्रकार का तापमान रहा तो एसी तथा कूलरों की अच्छी बिक्री होने की संभावना है। जो लोग कूलर आदि नहीं खरीद पा रहे हैं उन लोगों द्वारा टोंटी लगे घड़े खरीदे जा रहे हैं। साथ ही लोगों द्वारा धूप से बचने के लिए अंगोछा का प्रयोग सर्वाधिक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें