फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी पर बनाया गया नया पुल तैयार

विज्ञापन
पुल पर भगवा रंग रंगता मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। यमुना नदी पर बनाया गया नया पुल तैयार हो गया है। इस पुल की रेलिंग को भगवा रंग में रंग दिया गया है। शनिवार को सारा दिन रेलिंग पर कलर करने का काम चलता रहा। वहीं, मुर्गा फाटक पर बने ओवरब्रिज की रेलिंग को भी भगवा कर दिया गया है। यमुना नदी पर बन रहा पुल तैयार हो गया है। माना जा रहा है कि दो चार दिन में इस पुल पर ट्रैफिक दौड़ने लगेगा। पुल के शुरू होते ही मथुरा से अलीगढ़, हाथरस और कासगंज को जाने वाले ट्रैफिक को शहर में आने के लिए जो 18 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता था वह खत्म हो जाएगा। रेंगते ट्रैफिक को भी रफ्तार मिल जाएगी। पुराने पुल पर लगने वाले जाम से भी निजात मिल जाएगी। 11 फरवरी को जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा आए थे तब उन्होंने इस पुल का उद्घाटन किया था। वहीं मुर्गा फाटक पर बने ओवरब्रिज की रेलिंग भी भगवा कर दी गई है। इस ओवरब्रिज की रेलिंग पर भी सारा दिन पेंट करने का काम चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें