फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़ कर जेवर और कैश चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के मोहल्ला करबला में मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी, जेवरात के साथ अन्य सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन


थाना दक्षिण के मोहल्ला करबला के निवासी जगदीश प्रसाद घर में ताला लगाकर पड़ोस में चले गए थे। जबकि परिवार के बुजुर्ग मकान के ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। रात मे चोर मकान का ताला तोड़ कर सोने के चेन, अंगूठी, झुमकी, कुंडल, सोने की चूड़ी एवं पांच ग्राम के वजन की चांदी की पायल के साथ चार लच्छे, कैश एवं घरेलू सामान चोरी कर ले गए। वारदात जानकारी सुबह चार बजे तब हुई जब जगदीश प्रसाद घर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें