फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

63 सीसीटीवी कैमरे रखेंगे यात्री और सामान पर नजर

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। दीपावली पर ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को लेकर रेलवे ने भी तैयारी कर ली है। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर मजबूत प्लान तैयार किया है। इसके तहत 63 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। पैसेंजर के समान की लगेज स्कैनर से जांच होगी। हर ट्रेन में अतिरिक्त फोर्स लगेगी। दीपावली, भैया दूज और फिर यम द्वितीया। इन त्योहारों को लेकर ट्रेनों में भारी भीड़ रहेगी। मथुरा में भी बड़ी संख्या लोग पहुंचेंगे। रेलवे ने मथुरा जंक्शन पर खास इंतजाम शुरू कर दिए हैं। सभी नौ प्लेटफार्म सुरक्षा के घेरे में रहेंगे। जीआरपी और आरपीएफ के साथ ही सिविल पुलिस भी लगाई जाएगी। वेटिंग हॉल, रिटायरिंग कक्ष और तीनों प्रवेश मार्ग पर निगरानी रखी जाएगी। साथ ही मुख्य प्रवेश गेट और सेकेंड एंट्री पर बनी पार्किंग में यात्रियों के सामान की भी चेकिंग की जाएगी। आरपीएफ ने बाहर से फोर्स मांगा है। आरपीएफ प्रभारी सत्येंद्र यादव ने बताया कि डॉग स्क्वैड के साथ नियमित चेकिंग, तलाशी ली जाएगी। जंक्शन पर रस्सा बांधकर यात्रियों को नियंत्रित किया जाएगा। स्टेशन पर लगे बैग स्कैनर से यात्रियों के सामान की जांच की जाएगी। रेलवे की खुफिया एजेंसियों को भी चौकस कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें