फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के लोगों को बना दिया शहरी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। कस्बा क्षेत्र के आसपास जुडे़ गांव के मतदाताओं के नाम शहरी मतदाता लिस्ट में शामिल हो गए हैं। यह काम आगामी निकाय चुनाव लड़ने की तैयारियों में जुटे गांव से कस्बे में आए लोगों द्वारा कराया जा रहा है। इसकी शिकायत कस्बा गोकुल और राया से दर्ज कराई गई हैं। आगामी निकाय चुनाव अगले माह होना प्रस्तावित हैं। इसकी तैयारियां प्रशासनिक स्तर के साथ राजनीतिक स्तर पर भी की जा रही है। इसमें सभी का ध्यान फिलहाल मतदाता लिस्ट पर है। अपने समर्थकों के नाम लिस्ट में शामिल कराने की हर संभव कोशिश हो रही हैं। इसी प्रक्रिया में गोकुल और राया नगर पंचायत की वोटर लिस्ट में निकटवर्ती ग्राम पंचायतों के मतदाताओं के नाम भी जोड़ दिए गए हैं। गोकुल में इस मामले की शिकायत भाजपा के जिलामंत्री संजय दीक्षित ने डीएम से की है। उनका कहना है कि औरंगाबाद, प्रेमनगर, दामोदरपुरा नगर निगम का हिस्सा हैं, इसके बावजूद यहां के मतदाताओं को गोकुल नगर पंचायत की लिस्ट में भी शामिल कर लिया गया है। इसके लिए नए सिरे से सर्वे की आवश्यकता है। ऐसी ही शिकायत राया नगर पंचायत की लिस्ट को लेकर की गई है। आरोप है कि आसपास के ग्रामीण राया नगर पंचायत और संबंधित गांव की वोटर लिस्ट में एक साथ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें