डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि छत्तीसगढ़ के जांजगिरी दुर्ग स्थित साईं विलास निवासी शुभम कुमार को गिरफ्तार किया है। वह बीए पास है। पूर्व में वह छत्तीसगढ़ के रायपुर में 45 लाख रुपये की ठगी में पकड़ा गया था। उसने फर्जी कंपनी बनाकर सिम और डोंगल खरीदे थे। इन्हें साइबर अपराधियों को अधिक दाम में बेच दिया था। तब मुकदमा दर्ज हुआ था।
अब वह भागकर आगरा आ गया। सेक्टर-12 में शुभ एसोसिएट के नाम से ऑफिस खोल लिया। विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली। बाद में वृंदावन टावर में कार्यालय शिफ्ट कर लिया। कुश कालरा को सहायक मैनेजर नियुक्त किया। उसे भरोसे में लेकर ऑफिस रेंट एग्रीमेंट बनवाया। सिम और डोंगल भी खरीदे। तकरीबन 210 युवाओं को साक्षात्कार के लिए बुलाकर ठगा। अब वो फर्जी कंपनी के माध्यम से कई और जिलों में ठगी कर रहा था। सिम और डोंगल को साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल करता।
आरोपियों के पास से बरामद हुआ ये सामान
पुलिस ने एक कार, एक मोबाइल, 4500 रुपये, 10 डेबिट-क्रेडिट कार्ड, एक आधार कार्ड, एक पेन कार्ड, 2 खाली चेक बुक, 1 लैपटॉप एडप्टर, की बोर्ड, 98 सिम कार्ड, 1 बैग, 1 पासपोर्ट, 1 फर्जी मुहर बरामद की है।