फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मुलायम के गढ़ में जया बच्चन की निधि से चमकेंगे 21 गांव

Thu, 01 Aug 2024 02:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

मुलायम का गढ़ मैनपुरी अब डिंपल यादव का हो चुका है। दूसरी बार डिंपल यादव यहां से सांसद चुनी गई हैं, इससे सपा का तिलिस्म यहां बरकरार है। यही कारण है कि यहां सपा विकास कार्यों को जारी रखना चाहती है। इसी के तहत सपा से राज्यसभा सांसद जय बच्चन ने 21 गांवों को चमकाने के लिए 3.84 करोड़ की निधि मैनपुरी को दी है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यदायी संस्था को ये निधि जारी कर दी गई है।

मैनपुरी के विकास का दावा करने वाली सपा लंबे समय से विपक्ष में है। ऐसे में सीधे तौर पर योजनाओं का लाभ देना तो पार्टी के लिए संभव नहीं है। लेकिन पार्टी के सांसद और विधायकों की निधि से मैनपुरी को चमकाने में पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी के चलते वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्यसभा सांसद ने 3.84 करोड़ की निधि से मैनपुरी के 21 गांवों में विकास कराने के लिए प्रस्ताव दिया था। चुनाव के चलते ये प्रस्ताव रुका रहा। अब जिला ग्राम्य विकास अभिकरण ने प्रक्रिया पूर्ण कर ये धनराशि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंप दी है। विभाग द्वारा 21 गांवों में इस धनराशि से प्रस्तावित सीसी और नाली निर्माण के कार्य कराए जाएंगे। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन





चारों विधानसभा क्षेत्रों में होंगे काम
राज्यसभा सांसद जया बच्चन द्वारा दिए गए विकास के प्रस्तावों में चारों विधानसभा क्षेत्र के गांवों को शामिल किया गया है। कहीं न कहीं इससे ये भी संदेश देने की कोशिश की गई है कि सपा कहीं भी पक्षपात नहीं कर रही है। मुख्य रूप से मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र के गांव ईकरी, देवपुरा, भोगांव विधानसभा क्षेत्र के गांव गंगरवाला, किशनी विधानसभा क्षेत्र के गांव जरारा, कुसमाखेड़ा, भारापुर, करहल विधानसभा क्षेत्र के गांव रेढ़ापुर, नगरिया आदि में विकास के प्रस्ताव दिए गए हैं।
विज्ञापन




बीते कार्यकाल में राज्यसभा सांसद जय बच्चन ने मैनपुरी के 21 गांवों में 3.84 करोड़ की निधि से विकास कराने की प्रस्ताव दिए थे। उन पर कार्रवाई करते हुए धनराशि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को जारी कर दी गई है। काम भी कई जगह शुरू हो गया है। - अजय कुमार, परियोजना निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें