फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार टूटकर ऊंटगाड़ी पर गिरा, ऊंट मरा, एक झुलसा

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा) बलदेव के नरहोली चौराहे के निकट हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सड़क पर चल रही ऊंटगाड़ी पर गिर गया। करंट लगने से ऊंट मर गया, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। तीन घंटे तक किसी अधिकारी के मौके पर न पहुंचने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। भीड़ प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगी। गुरुवार को प्रात: आठ बजे चरन सिंह निवासी अमीरपुर अपनी ऊंट गाड़ी को लेकर नरहोली चौराहे से खेतों से धान की पुआल लेने जा रहा था। चौराहे से थोड़ा आगे जाने पर हाईटेंशन का तार टूट कर गाड़ी के ऊपर गिर गया। करंट लगने से ऊंट मौके पर ही मर गया। गाड़ी में बैठा उसका भतीजा उदयवीर सिंह ऊर्फ पवन (22) करंट लगने से झुलस गया। उसे स्वर्ण जयंती अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें