मथुरा। नगर निगम चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने वार्ड प्रभारियों को नियुक्त कर दिया है। अध्यक्ष, वार्ड पार्षदों के आवेदन आने शुरू हो गए हैं। चुनाव को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। भूतेश्वर स्थित रॉयल पैलेस में आहूत बैठक में जिला अध्यक्ष तनवीर अहमद ने कहा इस बार निगम का चुनाव इसलिए महत्वपूर्ण है चूंकि पार्टी यह चुनाव चिह्न पर लड़ेगी। उन्होंने सत्ता के इशारे पर वार्ड परिसीमन में गड़बड़ी का आरोप लगाया। मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक हुकुमचंद तिवारी, चौधरी सरदार सिंह ने कहा यह चुनाव पार्टी कार्यकर्ताओं की परीक्षा है जनता समाजवादी पार्टी की ओर देख रही है। प्रदीप चौधरी, श्याम मुरारी चौहान, अतुल सिसौदिया, रामधन गुर्जर, जागेश्वर यादव, तुलसीराम शर्मा, राजाराम शर्मा, विभोर गौतम, संजय शर्मा, सौरभ चौधरी, चौधरी सईद, ओमवीर नौहवार, भारत भूषण शर्मा, रामवीर सिंह, डा.राजन रिजवी, रंजन बाला, मुन्ना मलिक, बल्लभ कुशवाहा, रणवीर सिंह धनगर, मास्टर भूरी सिंह आदि थे।