फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलून में बैठे-बैठे हो गया जंक्शन का निरीक्षण

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा जंक्शन पहुंचे उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने ट्रेन में बैठे-बैठे ही जंक्शन का निरीक्षण कर दिया। खिड़की से झांका और साफ सफाई के निर्देश दिए। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एमसी चौहान शनिवार सुबह 9:30 बजे महाकौशल एक्सप्रेस में लगे स्पेशल सैलून से मथुरा जंक्शन पहुंचे। महाप्रबंधक का मथुरा जंक्शन के निरीक्षण का कार्यक्रम था और रेल अधिकारियों ने उसी हिसाब से तैयारी की, लेकिन वह सैलून से बाहर नहीं निकले और स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह को सैलून में ही बुला लिया। खिड़की से रेलवे लाइनों और नालियों में भरी पड़ी गंदगी दिखाई और सफाई के निर्देश दिए। तय कार्यक्रम के तहत महाप्रबंधक स्पेशल सैलून से पलवल की ओर चले गए। इस दौरान जीएम के साथ डीआरएम रंजन यादव, वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक हिमांशु उपाध्याय, मंडल अभियंता समन्वय यूएस राणा, उप मुख्य अभियंता निर्माण विवेक यादव, वरिष्ठ मंडल अभियंता प्रकाश उपाध्याय सहित अन्य रेल अधिकारी रहे। टूटे स्लीपर वाले ट्रैक पर खड़ा रहा महाप्रबंधक का सैलून मथुरा। एक ओर रेलवे अधिकारी लाइनों की मरम्मत करने को लेकर कवायद कर रहे हैं वहीं मथुरा के अधिकारी इसे हल्के में ले रहे हैं। मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म दो पर जहां जीएम का सैलून रुका, वहां एक दर्जन स्लीपर टूटे हुए हैं। उस स्थान पर स्लीपरों की चाबी निकल जाने पर वहां लकड़ी का गुटका लगा दिया गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना था कि जंक्शन पर कौशन देकर 15 की गति से ट्रेन गुजरती है, कोई खतरे की बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें