फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज यात्रा के स्वागत को ग्रामीणों ने बिछाईं पलकें

विज्ञापन
राधाकृष्ण - फोटो : demo
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। श्रीराधा रानी बृज यात्रा शुक्रवार की सुबह ब्रज 84 कोस परिक्रमा जटवारी पहुंची, तो चारों ओर राधे-राधे का जयकारा गूंज उठा। पग-पग पर ग्रामीण स्वागत के लिए पलकें बिछाए खडे़ हुए थे। गहवर वन के संत रमेश बाबा के निर्देशन में चल रही ब्रज यात्रा ने कोसी के बाद फालैन में प्रहलाद मंदिर और पैगांव में नागा जी महाराज की स्थली के दर्शन किए। यमुना मुक्तिकरण आंदोलन के संयोजक राधाकांत शास्त्री ने फालैन का महत्व बताया। कहा कि यहां भक्त प्रहलाद जलती होलिका की गोद से बाहर निकल आए थे। पैगांव में नागाजी महाराज की तपोस्थली होने से सिद्ध स्थान है। यात्रा शनिवार को बिहारवन शेरगढ़ में पड़ाव होगा। श्रद्धालु शेरगढ़ में प्राचीन स्थलों के दर्शन करेंगे। इस यात्रा में श्रीमान मंदिर शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित गुरुकुल मान मंदिर के लगभग तीन सौ से अधिक बच्चे भी हिस्सा ले रहे हैं। जो शंखनाद के साथ सुबह से दिनचर्या शुरू करते हैं। यात्रा में सबसे आगे गुरुकुल के छोटे बच्चे ध्वज, शंख, घंटे, घड़ियाल लेकर चलते हैं। उनके पीछे संत समाज और अन्य यात्री चलते हैं। यात्रा में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, एंबुलेंस व दवाओं की भी पूरी व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें