फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छापेमारी में 200 किलो नकली छैना कराया नष्ट

Mon, 13 Oct 2025 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दिवाली से पहले मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को चार दुकानों पर छापा मारकर मिठाइयों के नमूने भरे। कार्रवाई में 200 किलो छैना रसगुल्ला नष्ट कराया गया। चार नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। सहायक आयुक्त खाद्य आनंद देव ने टीम के साथ अमांपुर के अर्जुनपुर कदीम स्थित रामकरन की छैना फैक्ट्री पर छापा मारा। जहां खराब गुणवत्ता वाले 200 किलो छैना रसगुल्ला को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। फैक्ट्री से रसगुल्ला का नमूना भी लिया गया। इसकी बाजार कीमत 32 हजार रुपये आंकी गई। इसके अलावा टीम ने पटियाली तहसील के सरावल में अरवेश के प्रतिष्ठान से पनीर, ध्रुव कुमार के प्रतिष्ठान से बेसन के लड्डू, सिढ़पुरा के घुमरी रोड स्थित पुष्पेंद्र के प्रतिष्ठान से लो फैट क्रीम का नमूना लिया। सहायक आयुक्त ने कहा कि पुराने रखे मावा का मिठाई के निर्माण में उपयोग न करें। किसी भी मिष्ठान विक्रेता को ऐसा करते पकड़े जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोग विभाग में पंजीकृत विक्रेता से ही खाद्य सामग्री खरीदें। प्रत्येक वस्तु को खरीदने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट अवश्य चेक कर लें। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमवीर सिंह, अनिल कुमार गंगवार और प्रतिमा त्रिपाठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें