फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अयेला में यूकेलिप्टस के 200 पेड़ काटे

विज्ञापन
200 Eucalyptus trees were cut down and destroyed.
विज्ञापन
सैंया। थाना क्षेत्र के अयेला गांव में एक किसान के खेत में खड़े यूकेलिप्टस (सफेदा) के 200 पेड़ों को अज्ञात लोगों ने काटकर नष्ट कर दिया। गांव अयेला निवासी दिनेश सिंह के खेत में पिछले दो वर्षों से यूकेलिप्टस (सफेदा) के पेड़ खड़े थे। आरोप है कि सोमवार रात अज्ञात लोग खेत में घुसे और 200 पेड़ों को काटकर नष्ट कर दिया। पीड़ित दिनेश सिंह का यह भी आरोप है कि आरोपी कुछ कटे हुए पेड़ों की लकड़ी भी अपने साथ ले गए। पीड़ित किसान ने सैंया थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। एसीपी जसवीर सिंह सिरोही ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें