फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पीपीएल में खिताब के लिए आमने-सामने होंगी 20 टीमें

विज्ञापन
प्राशा प्रीमियर लीग
विज्ञापन
आगरा। जनवरी माह में जनपद वासियों को प्राशा प्रीमियर लीग (पीपीएल) का अनुभव मिलेगा। रविवार को पश्चिमपुरी में टीम जर्सी अनावरण समारोह आयोजित हुआ। आयोजक प्राप्ति माहेश्वरी एवं राज गुप्ता ने बताया कि लीग में कुल 20 टीमें प्रतिभाग करेंगी। मुख्य अतिथि गुंजन गर्ग एवं सम्मेद जैन ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेल और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की ओर प्रेरित करते हैं। टीम फ्रेंचाइजी से जीतेश कृष्णा और अशोक गुप्ता ने सभी 20 टीमों के कप्तानों के साथ टीमों की जर्सी का अनावरण किया। संचालन चेतन अग्रवाल ने किया। मौके पर रोमेश फौजदार, नारायण शर्मा, राज बदलानी, आशु, दीवांश, वीकेश, रूबी, सचिन, शुभ शर्मा, हर्ष, हेमंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें