एटा। सड़क हादसों में रविवार रात को 11 कांवड़ियों सहित 20 लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद निवासी दीप्ति ने बताया कि उनका भाई सागर अपने दोस्त शिवम, अवनीश और गोलू के साथ कछला गंगाघाट से कांवड़ भरकर लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चारों घायल हो गए। इसके अलावा ग्राम नगला निवासी हरगोविंद और दीवान सिंह, मोहनपुर एका निवासी अंकेश, आसाबाद निवासी अनिल, टूंडला के मोहम्मदाबाद निवासी पंकज और चंद्रवीर व आगरा के जगदीशपुरा निवासी योगी राजपूत कांवड़ लाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गए। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में कंसुरी थाना बागवाला के सोवेंद्र, अलीगंज के आदेश, मझोला थाना नयागांव निवासी अतर सिंह, कस्बा सकीट निवासी कुलदीप, पिंकू और सोनू, शिवम निवासी पटियाली, प्रदीप निवासी पंछीपुर थाना रिजोर और रिंकू निवासी आसपुर थाना मलावन घायल हो गए। संवाद