कासगंज। यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल व इंटर में जिला की टाॅप टेन सूची में स्थान पाने वाले 20 मेधावियों को बृहस्पतिवार को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से इंटर की छात्रा प्रगति को प्रदेश सूची में पांचवां स्थान पाने पर लखनऊ में मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। जबकि शेष 19 छात्र-छात्राओं को जिला में कलेक्ट्रेट पर सम्मानित किया जाएगा।शासन से वर्ष 2024-25 की यूपी बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश व जिले में स्थान बनाने वाले मेधावियों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम की तिथि निर्धारित हो गई है। हाईस्कूल और इंटर से ऐसे 10-10 छात्र-छात्राओं की सूची तैयार की गई है। प्रदेश स्तर पर सम्मान पाने वाली छात्रा प्रगति को एक लाख रुपये की धनराशि के अलावा टेबलेट, पदक, प्रशस्ति पत्र मिलेगा। वहीं, जिला स्तर पर सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं को 21 हजार रुपये, टेबलेट, पदक व प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। डीआईओएसपीके मौर्य ने बताया कि यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के मेधावियों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम निर्धारित हो गया है। बृहस्पतिवार को लखनऊ में कार्यक्रम के आयोजन के साथ जिले में भी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
ये होंगे सम्मानित : इंटरमीडिएट- प्रगति गायत्री, प्रिया शाक्य, वैष्णवी यादव, विवेक कुमार, शिखा राजपूत, प्रिया, वैष्णवी भारद्वाज, काजल, मयंक कुमार
हाईस्कूल-
आमोद कुमार, अरुण कुमार, प्रियांश, अनामिका गुप्ता, इशांत, रजत कुमार भारती, वरुण यादव,आयुष कुमार, राघव गोयल