फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 20 घंटे की बारिश ने शहर से देहात तक भिगोया

Thu, 19 Sep 2024 07:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मंगलवार की रात को करीब 10 बजे से शुरू हुई बारिश बुधवार की शाम तक होती रही। करीब 20 घंटे तक कभी धीमी तो कभी तेज हुई बारिश से शहर से लेकर देहात तक जलभराव हो गया। बारिश के साथ चली तेज हवाओं से फसलें खेतों में गिर गई। बारिश का पानी खेतों में जमा हो गया। इससे बाजरा, मक्का, दलहन, तिलहन व सब्जियों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। फसलों की बर्बादी देख किसान के माथे पर चिंता की लकीरें उभर रही हैं।जिले में बारिश मंगलवार की दोपहर से ही शुरू हो गई थी, हालांकि रिमझिम बारिश के बाद यह रुक गई। इसके बाद फिर रात 10 बजे पुन: शुरू हुई बारिश बुधवार को 20 घंटे बाद भी नहीं थमी। लगातार हो रही बारिश से विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव हो गया। मुख्य बाजार से लेकर विभिन्न कॉलोनियों में जलभराव हो गया। देहात के भी विभिन्न गांवों में पानी भर गया। वहीं खेतों में भी बारिश का पानी भरा हुआ दिखा। बारिश के साथ चली तेज हवा के झोके मक्का, बाजरा, दलहन, तिलहन, धान की फसलें सह नहीं कर पाई। पिछले सप्ताह लगातार 50 घंटे तक हुई बारिश से पहले ही फसलों को काफी नुकसान हो चुका है। अब रही सही फसलों के भी गिर जाने से किसान के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। मौसम विभाग आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना जता रहा है। ऐसे में खेतों में भरे पानी के हाल फिलहाल निकलने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें