फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डिपो पर 20 चालक कम, बढ़ सकती है परेशानी

Mon, 14 Oct 2024 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। रोडवेज के स्थानीय डिपो पर लंबे समय से 20 बस चालकों की कमी है। त्योहारी सीजन में चालकों की यह कमी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। वर्तमान स्थिति यह है कि चालकों की कमी के कारण प्रतिदिन आठ से दस बसों का संचालन नहीं पाता है। ये बस अड्डे पर खड़ी रहती हैं। रोडवेज पर 99 बसों का बेड़ा है। इन बसों को चलाने के लिए पर्याप्त चालक डिपो पर नहीं है। डिपो पर 20 चालकों की कमी चल रही है। इस कारण सभी बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। दिवाली पर्व भी नजदीक आ रही है। बस चालकों की कमी से निगम की सभी बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेंगी।एआरएम ओम प्रकाश ने बताया कि चालकों की भर्ती चल रही है। शीघ्र ही चालकों की पूर्ति की जाएगी। दिवाली से पहले ही चालकों की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें