फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना की नगरी में मनाया मां गंगा का प्राकट्योत्सव

विज्ञापन
गंगा जी (डैमो)
विज्ञापन
मथुरा। श्री ब्रज गंगा भक्त मंडल के तत्वावधान में गंगा सप्तमी के उपलक्ष्य में गंगा मैया का प्राकट्योत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कच्ची सड़क स्थित बिहारी जी मंदिर से भव्य108 कलश यात्रा एवं गंगा महारानी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई मसानी चौराहा स्थित चित्रकूट पर पहुंच कर सम्पन्न हुई। भक्तों ने पुष्प वर्षा कर कलशयात्रा का स्वागत किया। चित्रकूट परिसर में गंगा मैया के श्री विग्रह का पंचामृत अभिषेेक पं. शशांक पाठक एवं श्री निवास शास्त्री के आचार्यत्व में संपन्न हुआ। सायं भव्य फूल बंगला एवं चित्रकूट लीला मंच पर गंगा अवतरण लीला का मंचन हुआ। इस अवसर पर संस्थापक महावीर प्रसाद गर्ग, अध्यक्ष राजू सुपाड़ी वाले, मंत्री सुरेन्द्र खौना, कोषाध्यक्ष सोना पंडित, उपाध्यक्ष बिहारी लाल अंगूठी वाले, उपमंत्री अनूप टैंट वाले, श्याम, राजकुमार शर्मा, विशन सूतिया, संजय पिपोरिया, पं. अमित भारद्वाज, संजय, अशोक सर्राफ, हिमांशु सूतिया, गोवर्धन दास मुकुट वाले, अवधेश, गोविंद, मूलचन्द गर्ग आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें