मथुरा। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शनिवार से शुरू होगा। इसके लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन पर शुक्रवार की शाम तक सात लाख कापी पहुंच चुकी थीं। कापी आने का सिलसिला अभी जारी है।
मथुरा में बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कापी जांचने के लिए राजकीय इंटर कालेज मथुरा पर 3.64 लाख कापी जांची जानी हैं। देर शाम तक इस केंद्र पर 2.25 लाख कापी पहुंच गईं। यहां एक हजार परीक्षक इनका मूल्यांकन करेंगे। जवाहर इंटर कालेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा।
यहां देर शाम तक 2.50 लाख कापी पहुंच चुकी थीं। वहीं केआर इंटर कालेज में इंटर की कापी जांची जाएंगी। यहां 2.25 लाख कापी पहुंच गईं। इन सभी केंद्रों पर करीब 2200 परीक्षक इनका मूल्यांकन करेंगे। डीआईओएस डा. अरुण कुमार दुबे ने बताया कि इस बार कापियों का मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। मूल्यांकन के कार्य के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। इन केंद्रों पर एसटीएफ की भी नजर रहेगी।