फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालकी में विराजे भगवान गोदारंगमन्नार

विज्ञापन
भगवान गोदारंगन्नार के जयकारे लगाए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। रंगनाथ मंदिर के ब्रह्मोत्सव में शनिवार को ठाकुर भगवान गोदारंगमन्नार ने पालकी में आरूढ़ होकर भक्तों को दर्शन दिए। वहीं सायंकालीन सत्र में ठाकुरजी चंद्रप्रभा पर आरूढ़ हुए। भगवान गोदारंगमन्नार के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ रही। इससे पूर्व सुबह 7:30 बजे भगवान गोदारंगमन्नार की शोभायात्रा रंगनाथ मंदिर प्रांगण से निकाली गई। देर शाम भगवान गोदारंगमन्नार ने चंद्रप्रभा में भक्तों को दर्शन दिए। भगवान गोदारंगन्नार के जयकारों के मध्य मार्ग में शोभायात्रा का स्वागत हुआ। शोभायात्रा में संतजन भगवान की स्तुति करते चल रहे थे। रंगजी का बगीचा पहुंचने पर ठाकुरजी ने विश्राम किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। उधर, रंगनाथ मंदिर के ब्रह्मोत्सव के अंतर्गत 11 मार्च को भगवान गोदारंगमन्नार भक्तों संग होली खेलेंगे। रंगजी मंदिर की इस होली के साथ ही वृंदावन में चली 40 दिवसीय होली महोत्सव का भी समापन हो जाएगा। रविवार की सायं चार बजे भगवान गोदारंगमन्नार रंगजी मंदिर से होली खेलते हुए निकलेंगे और बड़ा बगीचा पहुंचेंगे। वहीं कुछ समय विश्राम के बाद भगवान गोदारंगमन्नार बगीचे से पुन: रंगजी मंदिर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें