फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन में बड़ी वारदात की फिराक में थे ‘लुटेरे’

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन में बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले मुठभेड़ में पुलिस ने दो शतिर लुटेरों को दबोचा है। जबकि दो लुटेरे भाग खड़े हुए। मुठभेड़ में एक बदमाश और एक सिपाही गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने इनके कब्जे से हथियार और बाइक बरामद की है। फरार लुटेरों की तलाश में वृंदावन पुलिस ने दबिशें दी। शनिवार की देरशाम वृंदावन पुलिस छटीकरा रोड पर गश्त कर रही थी। दो बाइकों पर चार लुटेरे आते दिखाई दिए। पुलिस के टोकने पर लुटेरे छटीकरा की तरफ भाग खड़े हुए। एक बाइक तो चौमुहां की तरफ दौड़ गई, जबकि दूसरी बाइक सवार लुटेरे युवक गरुण गोविंद मंदिर की तरफ मुड़ गए। वृंदावन पुलिस इनके पीछे हो गई। जंगल से पहले बाइक छोड़कर दोनों युवकों ने पैदल भागते हुए पीछा कर रही पुलिस पर फायर झोंक दिया। यह गोली सिपाही राजकुमार के कंधे में लगी। पुलिस ने पीछा करते हुए पुलिस ने गोली चलाई जो कि लुटेरे के पैर में लगी। पुलिस ने उसे दबोच लिया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद दूसरा लुटेरा भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस लाइन में एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह की टीम ने मुठभेड़ में 12 हजार का इनामिया योगेश उर्फ योगेंद्र और अनिल को दबेाचा है। भागे हुए गोवर्धन के गांव मडौरा निवासी नेतराम और हरवीर उर्फ छोटू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें