फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर लाइन बंद देख भड़क गए प्रमुख सचिव

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। जिले में बंद पड़ी सीवर लाइन सिस्टम पर नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने जल निगम पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सीवर लाइन को शीघ्र चालू करके मोहल्लों से जोड़ने के निर्देश दिए। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव रविवार को मथुरा पहुंचे। उन्होंने मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन में सीवर लाइन बंद होने पर नाराजगी जाहिर की। जलनिगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इन्हें जल्द ही चालू करें। जो भी स्टीमेट हो तैयार करके दें। उन्होंने अमृत योजना के अंतर्गत कामों को तेजी से करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने वृंदावन के राजपुर बांगर के एसटीपी का संचालन देखा तथा निर्देश दिए कि सभी नालों को टेप करके उनका पानी एसटीपी में लाएं ताकि यमुना में गंदा पानी जाने से रोका जा सके। उनके द्वारा एसटीपी से जुड़ने वाले नालों का नक्शा भी देखा। वृंदावन परिक्रमा मार्ग की सीवर लाइन को चेक किया। गोवर्धन पहुंचकर नगर पंचायत और मानसी गंगा, ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। वहीं राधा कुंड पहुंचकर सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया। बरसाना पहुंचकर माताजी गौशाला को देखा और मान मंदिर पहुंचकर रमेश बाबा से मुलाकात की। जमुनापार पहुंचे प्रमुख सचिव ने सेल्टर हाउस का अवलोकन किया। एसटीपी संचालन के साथ-साथ डंपिंग ग्राउंड को देखा। निरीक्षण के दौरान उनके साथ नगर आयुक्त उज्जवल कुमार, जल निगम की महाप्रबंधक मंजू गुप्ता, मुख्य अभियंता प्रदीप मित्तल के अलावा निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें