फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बैंडबाजे के निकल रही दूल्हे की बारात

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। शादियों के इस मौसम में आपको इस बार बैंडबाजों की आवाज कम ही सुनाई देगी। प्रशासन द्वारा अनुमति की शर्त के बाद अब लोग सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट-काट कर थक गए हैं। हाल ये है कि लोग अब इस आफत से बचने को बैंडबाजों की बुकिंग ही कैंसल करा रहे हैं। शादी का मौसम शुरू हो गया है, लेकिन इस बार माहौल कुछ बदला हुआ है। डीजे की मस्ती और बैंडबाजों की आवाज कम सुनाई दे रही है। इसकी वजह सरकारी अनुमति और उसकी शर्तें हैं। हाल ये है इस एक अनुमति के दूल्हे के घरवालों को कई सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। बीएसए इंजीनियरिंग रोड निवासी प्रमोद वर्मा के बेटे की शादी है। बैंडबाजे वालों का फोन आया शर्मा जी प्रशासन से अनुमति की औपचारिकताएं पूरी करा लीजिए अन्यथा बाजा नहीं बजेगा। इस पर प्रमोद शर्मा ने अपने परिचितों के साथ भाग दौड़ की। काफी परेशान होने के बाद आखिर में उन्होंने बैंडबाजों को कैंसल कराना ही मुनासिब समझा। ऐसे एक दो नहीं शहर में कई मामले हैं। ये ही वजह है कि शादियों का मौसम शुरु होने के बाद भी बैंडबाजों की धुन और डीजे का शोर कम सुनाई दे रहा है। नगर मजिस्ट्रेट बसंत अग्रवाल ने बताया हम बैंड बाजा संचालक, मैरिज होम मालिकों का सामूहिक अनुमति भी दे रहे है और व्यक्तिगत भी परमीशन दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें