फिरोजाबाद। मोहल्ला ताड़ो वाली बगिया निवासी खालिद रेहड़ी चालक है। वह काट बाजार में पल्लेदारी का काम करता है। खालिद द्वारा अधिक भाड़ा मांगने पर एक दुकानदार ने अपने साथियों के साथ उसकी पिटाई कर दी। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल उत्तर का कहना है कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की जाएगी।