फिरोजाबाद। पुत्री की बरामदगी को पिता दर दर भटक रहा है। पीड़ित का कहना है कि वह उत्तर थाना क्षेत्र के झील की पुलिया के समीप किराए रहता है।
आरोप है कि उसकी पुत्री 13 जुलाई को स्कूल गई थी लेकिन घर नहीं आई। खोजबीन के दौरान पता चला कि पीड़ित की पुत्री को मोहल्ले में रहने वाला सनी नामक युवक बहला फुसलाकर ले गया है। आरोप है कि उसने सनी के खिलाफ उत्तर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन पुत्री को बरामद नहीं हो सकी है। पीड़ित न्याय के लिए दर दर भटक रहा है। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए बेटी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।