फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात आने से पहले 'दुल्हन' हुई 'गायब', परिजनों ने लगाई पुलिस से गुहार

Mon, 01 Jul 2019 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
बरात आने से महज आठ दिन पूर्व ही एक युवती प्रेमी के साथ चली गई। परेशान परिजनों ने सभी जगह तलाश कर लिया लेकिन, कोई पता नहीं लग सका। आखिरकार थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर देकर गुहार लगाई है।
विज्ञापन


किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती की शादी तय हो गई थी। बरात आठ जुलाई को आनी थी। मगर शायद युवती शादी नहीं करना चाहती थी, उसके मन में कोई और ही बसा हुआ था। शनिवार दोपहर वह घर से शौच के लिए खेत पर जाने की बात कह कर निकली।

काफी देर तक जब वापस नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए। काफी तलाश की गई, लेकिन युवती के बारे में कुछ भी पता नहीं लग सका। बताया गया है कि युवती कन्नौज के एक गांव निवासी युवक के साथ चली गई है। परेशान परिजन रविवार को थाने पहुंचे और तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें