फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: नए संक्रमितों की संख्या में फिर उछाल, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 70

Fri, 06 May 2022 03:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में कोरोना संक्रमण के नए मरीजों की संख्या में फिर बड़ा उछाल आया है। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना संक्रमण के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 19 लोग संक्रमित मिले हैं। सात मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। 2240 सैंपल की जांच की गई। इससे पूर्व शुक्रवार को आठ नए मरीज मिले थे। 21 मरीज स्वस्थ हुए थे। 

17 अप्रैल के बाद से रोज मिल रहे मरीज

ताजनगरी में 17 अप्रैल के बाद से हर दिन नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं। 28 अप्रैल को 21 लोग संक्रमित मिले थे। इसके बाद शुक्रवार को फिर नए मरीजों की संख्या में उछाल आया। 19 नए मरीज मिलने से अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है। कोरोना संक्रमण के आंकड़े फिर से डराने लगे हैं।

अब तक 26.42 लाख सैंपल की जांच 

3 मार्च 2020 को आगरा में पहला मरीज मिला था। तब से अब तक कोरोना की तीन लहर बीत चुकी है। अब फिर से मरीज बढ़ने लगे हैं। प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार अब तक कुल 36353 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 465 मरीजों की मौत हो चुकी है। 35818 मरीज ठीक हो गए। 26.42 लाख से अधिक सैंपल की जांच हो चुकी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें