फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव की आचार संहिता लागू

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। बार एसोसिएशन की चुनावी प्रक्रिया 20 मार्च को नामांकन के साथ शुरू होगी। चुनाव 31 मार्च को होगा। इसी दिन चुनाव का परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। मंगलवार शाम चार बजे से आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। यह घोषणा बार एसोसिएशन के बाबू केदारनाथ गुप्ता पुस्तकालय में हुई बैठक के बाद की गई। चुनाव अधिकारी डा. ब्रजगोपाल शर्मा ने बताया कि 20 और 21 मार्च को सुबह 11 बजे से नामांकन होगा। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन वापसी 22 मार्च तक हो सकेगी। 30 मार्च को साधारण सभा की बैठक होगी और 31 को चुनाव होगा। इसी दिन शाम को मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। बैठक का संचालन सचिव त्रिलोक चंद्र शर्मा ने किया। बैठक में अनिल कुमार गोस्वामी, मनोज कुमार शर्मा, अलका शर्मा, यशवंत सिंह, अमित कुमार पचौरी, माधवशरण अग्रवाल, उमाकांत चतुर्वेदी, तेज सिंह वर्मा, भूपेंद्र सिंह, महेश चतुर्वेदी, राजकुमार अग्रवाल, महेश्वर नाथ, बाबूलाल सागर, भगवान दास शर्मा आदि मौजूद रहे। आचार संहिता उल्लंघन पर नामांकन होगा रद्द मथुरा। किसी भी प्रत्याशी ने आचार संहिता का उल्लंघन किया तो उसका नामांकन रद्द कर दिया जाएगा। आचार संहिता में प्रत्याशी का घर-घर जाकर प्रचार, परिसर में 11 सदस्यों से अधिक का समूह बनाकर प्रचार पर रोक रहेगी। मतदाताओं को किसी भी प्रकार का प्रलोभन, निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान बैनर पोस्टर लगाना प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें