फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान आदिनाथ के महामस्तक पर किया अभिषेक

विज्ञापन
आदिनाथ जयंती महोत्सव श्रद्धाभाव से मनाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। छीपीगली स्थित प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में शनिवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य आदिनाथ जयंती महोत्सव श्रद्धाभाव से मनाया गया। जैन समुदाय के लोगों ने नगर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली। साथ ही मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य विधि विधान से आदिनाथ भगवान का महामस्तक का अभिषेक भी किया गया। णमोकार मित्रमंडल मथुरा एवं जैन समाज वृंदावन के संयुक्त तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर बनखंडी महादेव, लोई बाजार, प्रताप बाजार, रेतीया बाजार, अनाज मंडी, पुराना बजाजा होती हुई पुन: मंदिर पहुंची। इससे पूर्व श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए आचार्य विशद सागर महाराज, मुनि विशाल सागर, जिनेंद्र शास्त्री ने कहा कि आदित्यनाथ भगवान इस युग के भगवान प्रथम तीर्थकर हैं। जिन्होंने हमें सिखाया कि एक दिन प्रभु की भक्ति ही हमें भक्त से भगवान भी बनाएगी। विजय प्रकाश, सुबोध जैन, अरविंद, जय कुमार जैन, संजय जैन, मुन्नी देवी, अल्का जैन, कमलादेवी जैन, अजय, विजय, सौरभ, प्रियांशी, काजल, रेखा जय कुमार जैन, मधु जैन, मोहित जैन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें