फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी प्रोजेक्ट के लिए प्रदूषण विभाग ने मांगी जानकारी

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। 370 करोड़ की लागत से मथुरा में चालू होने वाली पराग डेयरी के प्रोजेक्ट पर प्रदूषण विभाग ने जानकारी मांगी है। ताज ट्रिपेजियम कार्यालय और प्रदूषण बोर्ड ने डेयरी में लगने वाली भट्टियों के संचालन, दूध से बने उत्पादों के दौरान होने वाले प्रदूषण, गंदगी, मैली आदि के निस्पादन को लेकर होने वाले इंतजामों को जानकारी देने को कहा है। हाईवे पर आठ एकड़ से अधिक जमीन पर तीन लाख लीटर दूध के भंडारण और एक लाख लीटर दूध के उत्पाद रोजाना तैयार करने वाली उच्चतरीय डेयरी लगाई जानी हैं। इसकी 370 करोड़ की डीपीआर तैयार कराई गई है। डेयरी मेें मार्केट मिल्क, पनीर, बटर, सॉफ्ट बटर, खोआ, पेड़ा, शुगर फ्री पेड़ा, प्रसाद, गुलाब जामुन, बटर मिल्क, दही, छाछ, श्रीखंड, आइसक्रीम, माखन मिश्री, माखन मिश्री का प्रसाद, हनी बटर और शहद मक्खन आदि बनाया जाएगा। ताज ट्रिपेजियम क्षेत्र के अंतर्गत होने पर प्रदूषण कार्यालय और ताज ट्रिपेजियम कार्यालय ने भट्टियाें के संचालन में होने वाले धुएं और दूध से उत्पाद बनाने में होने वाली गंदगी के निस्तारण आदि को लेकर जानकारी मांगी है। ‘डीपीआर मेें भट्टियां संचालन के दौरान प्रदूषण न हो, इसके लिए सीएनजी प्रयुक्त होगी, पानी व अन्य गंदगी रोकने के इंतजाम किए जाएंगे। ताज ट्रिपेजियम व प्रदूषण कार्यालय को इंतजामों से अवगत कराया गया है’ विकास बालियान, जीएम पराग डेयरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें