फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरीर-टैंटीगांव के निकट एक्सप्रेसवे पर शीघ्र बनेगा कट

विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा) सुरीर में आयोजित जनसभा में पूर्व मंत्री एवं मांट क्षेत्र के विधायक श्यामसुंदर शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही बाजना पर एक्सप्रेसवे कट शुरू होगा। सुरीर एवं टैंटीगांव के मध्य एक्सप्रेसवे पर भी शीघ्र कट बनेगा। खैर-टैंटीगांव मार्ग का निर्माण दो माह में पूरा करा दिया जाएगा। सुरीर-भदनवारा मार्ग को भी बनवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चार वर्ष में कुछ नहीं कर सकी है। आज तक एक भी नौजवान को नौकरी नहीं दी गई है। जीएसटी नोटबंदी के चलते फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं। लोगों के रोजगार छिन गए। कार्यक्रम के आयोजक भूपेंद्र सिंह राजपूत, हरवंश रावत, मनोज सिंह, बिहारी, सुरेश चंद, नीटू रावत, पप्पू ने मंत्री का स्वाफा बांध कर स्वागत किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख ललित चौधरी, राजू गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य मुकेश भारद्वाज, विनय शर्मा, गिर्राज सिंह, योगेश प्रधान आदि मौजूद थे। अध्यक्षता औंकार सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें