फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज लोक संस्कृति के नृत्य को मिला देश में दूसरा स्थान

विज्ञापन
टीम के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। शिमला (हिमाचल) में एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ब्रज की ओर से छात्राओं ने लोकनृत्य में पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। गोवर्धन के आदर्श कामिनी शिक्षा निकेतन गर्ल्स इंटर कॉलेज की एनएसएस इकाई की छात्राओं ने शिविर में उत्तर प्रदेश की ओर से कार्यक्रम अधिकारी शालिनी भारद्वाज के निर्देशन में भाग लिया। उन्होंने ब्रज की होली, मयूर नृत्य, चरुकुला नृत्य की प्रस्तुति दी। छात्राओं ने हिमाचल प्रदेश की संस्कृति का भी खूब लुत्फ उठाया। शिविर के दौरान ही रोहड़ बाजार में प्रत्येक राज्य की संस्कृति को दर्शाती झांकी निकाली गई। गोवर्धन की छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अध्यक्ष कुंजबिहारी भारद्वाज, प्रधानाचार्या पूर्णिमा कौशिक, दिलीप शर्मा, मधुसूदन कौशिक, बालकिशन शास्त्री आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें