एटा। शराब पीने का विरोध करने पर आरोपी ने पत्नी को गोली मार दी। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खुटियाना निवासी देवेंद्र शराब पीने का आदी है। शराब को लेकर देवेंद्र का पत्नी रजनी से विगत दो दिन से विवाद चल रहा था। बुधवार देर शाम शराब पीने को लेकर देवेंद्र की पत्नी रजनी से विवाद हो गया। इसके बाद आक्रोशित देवेंद्र ने रजनी को गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर परिवारीजन मौके पर आ गए। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया।