फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 1741 शिक्षक पदोन्नति पाने से रह जाएंगे वंचित

Wed, 22 Nov 2023 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की वरिष्ठता सूची पोर्टल पर भले ही अपलोड कर दी हो लेकिन शिक्षकों के प्रमोशन के लिए रिक्त पदों से अधिक शिक्षक पदोन्नति की लाइन में है। 30 सितंबर 2023 तक पांच वर्ष पूरे करने वाले शिक्षकों को सूची में स्थान मिला है। जिले के 1741 शिक्षक इस बार भी पदोन्नति से बाहर हो जाएंगे।जिले में प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक वर्ष 2017 से पदोन्नति की इंतजार कर रहे हैं। मार्च माह में शिक्षकों की पदोन्नति होनी थी। इसके लिए सभी तैयारियां भी हो चुकी थीं। इसके बाद यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षक मायूस हो गए। शासन से जैसे ही फिर से पदोन्नति के लिए हरी झंडी दी तो शिक्षकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस बार जो आदेश आए हैं उसमें 30 सितंबर 2023 तक पांच वर्ष की सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को ज्येष्ठता सूची में शामिल कराया गया है। विभाग ने पोर्टल पर जो वरिष्ठता सूची जारी की है उसने तमाम शिक्षकों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। शिक्षकों की पदोन्नति के लिए विभाग ने रिक्त पदों की जो सूची तैयार की है, उसमें प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के 136 पद और उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक के 315 पद रिक्त हैं। जबकि वरिष्ठता सूची में 2197 शिक्षकों को स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें