फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योंती में जल की किल्लत, लोग हो रहे व्याकुल

विज्ञापन
पानी की दरकार, व्यवस्था करो सरकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी-ज्योंती। नगर पंचायत ज्योंती खुड़िया क्षेत्र में पेयजल समस्या बरकरार है। पेयजल सुविधा के लिए किए गए प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। गर्मी में पानी के लिए लोग हैंडपंपों पर लाइनें लगाने को मजबूर हैं। नगर पंचायत प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस उपाय नहीं किए हैं। लंबे समय से खराब चल रहे हैंडपंपों को सही नहीं कराया गया है। आबादी के हिसाब से पेयजल सुविधा नहीं है। गर्मी में पानी की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। जल है तो कल है की बात बेमानी साबित हो रही है। गर्मी शुरू होते ही पानी की किल्लत बढना शुरू हो गई है। घरों में लगे हैंडपंप पानी छोड़ रहे हैं। प्रमुख स्थानों पर लगाए गए वाटर कूलर लोगों को मुह चिढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


नगर पंचायत पर एक नजर-
कुल आबादी- 17000
कुल वार्ड-10
सालाना जल, भवन कर- 273000
पानी की टंकी- एक
नलकूप- एक
कुल हैंडपंप-210
खराब हैंडपंप- 55
वाटर कूलर- 10
खराब वाटर कूलर-चार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें