फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों की घुड़की से महिला छत से गिरी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। क्षेत्र के ग्राम बंधारी कलां में एक महिला की बंदर की घुड़की से छत से गिर कर मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी चंद्रवती (50) पत्नी रामबाबू गुरुवार की सुबह 10 बजे कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई थी। छत पर जब वह कपड़े तार पर डाल रही थी, तभी वहां मौजूद बंदर ने घुड़की लगाई। जिससे वह घबरा गई और बंदर से बचने के लिए वह पीछे हटी और छत से नीचे गिर गईं। उनके नीचे गिरते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। महिला छत से गिरने से गंभीर घायल हो गई। परिजन और आस-पास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। परिजन महिला को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया और उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने उसे शीघ्र अलीगढ़ ले जाने की सलाह दी। जब परिजन उसे अलीगढ़ ले गए, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जब उनकी मौत की सूचना अलीगढ़ से गांव बंधारी कलां पहुंची तो यहां मौजूद परिजनों में भी कोहराम मच गया। उनका रो रो कर बुरा हाल था। ग्रामीणों के द्वारा परिजनों को ढांढस बंधाया जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें