एटा और मारहरा में 18 टीमें रखेंगीं गतिविधियों पर नजर
- फोटो : अमर उजाला
एटा। डीएम ने एटा और मारहरा विधानसभा में होने वाले मतदान के लिए पारी वार तीन उड़नदस्ता टीम और स्थायी निगरानी टीम तैनात की है।
एटा विस में प्रथम पाली में तीन उड़नदस्ता टीम एक में तकनीकी सहायक उमेश चंद्र, टीम दो में तकनीकी सहायक मिथलेश कुमार, टीम तीन में सहायक उद्यान निरीक्षक जिला उद्यान अधिकारी सुबोध कुमार को तैनात किया गया है। द्वितीय पाली में टीम चार में तकनीकी सहायक बलवीर सिंह, टीम पांच में सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण मनोज कुमार, टीम छह में सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण कुलदीप सिंह, तृतीय पाली में टीम सात में जेई लोनिवि एहतिशाम बिन खलील, टीम आठ में जेई लोनिवि संदीप सिंह अकेला, टीम नौ में जेई लोनिवि वीरेंद्र कुमार को तैनात किया गया है। हर टीम के साथ एक पुलिस उप निरीक्षक, दो कांस्टेबिल तथा एक वीडियोग्राफर की तैनाती की गई है। जबकि मारहरा में प्रथम पाली में टीम एक में तकनीकी सहायक दौलतराम, टीम दो में तकनीकी सहायक महेंद्र सिंह, टीम तीन में तकनीकी सहायक हरिप्रसाद, द्वितीय पाली में टीम चार में जेई आरईएस जितेंद्र कुमार, टीम पांच में जेई आरईएस रमेश चंद्र, टीम छह में जेई आरईएस रूपेंद्र सिंह, तृतीय पाली में टीम सात में जेई आरईएस देवराज भास्कर, टीम आठ में जेई आरईएस कृष्णजाल सिंह, टीम नौ में जेई लोनिवि अमित कुमार को उड़नदस्ता टीम में तैनात किया गया है। जबकि दोनों विस क्षेत्र में 18 स्थायी निगरानी टीम लगाई गई हैं।