फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को मैसेज भेज कर खा लिया जहर, मौत

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। मगोर्रा के उम्मेद नगरिया के युवक दिगंबर सिंह ने शुक्रवार देर रात घर से बाहर निकलकर जहर खा लिया। जहर खाने से पहले पत्नी से मोबाइल पर बात की। बाद में जहर खाने का मैसेज डाल दिया। घबराई पत्नी ने तत्काल 100 नंबर पर फोन कर दिया। पुलिस उसे उठाकर पास के अस्पताल ले गई, लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। आत्महत्या की वजह गृहक्लेश बताया जा रहा है। थाना मगोर्रा के उम्मेद नगरिया निवासी दिगंबर सिंह (35) पुत्र कौशल सिंह महानगर के एक अस्पताल में सुपरवाइजर था। शुक्रवार रात करीब 12 बजे युवक घर से निकल गया। घर से करीब 50 मीटर दूर शहीद स्थल पर पहुंचा और वहां से पत्नी से मोबाइल पर बात की। फोन काटने के बाद आत्महत्या करने का मैसेज डाल दिया। घबराई पत्नी ने तत्काल यूपी 100 पर फोन किया। मगोर्रा पुलिस के पहुंचने से पहले युवक ने जहर खा लिया। पुलिस उसे गंभीर हालत में पाली डूंगरा में एसएम हास्पिटल ले गई, जहां हालत चिंताजनक होने पर उसे नयति हास्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि गृहक्लेश के चलते युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें