फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर रात 10 बजे तक ही खुलेंगे ढाबे

विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर संचालित ढाबे अब रात सिर्फ 10 बजे तक ही खुलेंगे। लूटपाट की वारदात रोकने के उद्देश्य से पुलिस ने यह कदम उठाया है। इसके लिए ढाबा संचालकों को नोटिस जारी करते हुए आदेश का पालन कड़ाई से करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर नौहझील से लेकर बलदेव क्षेत्र तक जगह-जगह ढाबे स्थित हैं। जहां देर रात तक खानपान होता है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि बदमाश किस्म के लोग भी इन ढाबों पर मंडराते रहते हैं। मौका मिलने पर एक्सप्रेसवे पर लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर भाग जाते हैं। पिछले दिनों एक्सप्रेसवे पर हुईं लूटपाट की कई वारदातों को देखते हुए सीओ मांट राकेश कुमार ने यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर ढाबा संचालकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। उन्हें निर्देशित किया है कि रात में दस बजे ढाबा बंद कर दें। यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल चौकी प्रभारी गिरीश कुमार ने बताया कि देर रात तक खुल रहे ढाबों पर अराजक तत्व और बदमाशों की आवाजाही होने की शिकायत मिल रहीं थीं। मांट सर्किल में एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर करीब एक दर्जन ढाबे हैं। संचालकों को सबंधित थाना पुलिस द्वारा नोटिस तामील कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें