फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मेले में सफाई के लिए लगाए 160 कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सावन के पहले सोमवार को राजेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच नगर निगम ने 160 कर्मचारी सफाई के लिए लगाए। सुबह, दोपहर और शाम को कराई गई सफाई के कारण मेला परिसर में कचरे के ढेर नजर न आने का दावा निगम अधिकारियों ने किया है। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि मेले के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण डस्टबिन तेजी से भर रहे थे। नगर निगम की टीमों ने लगातार कूड़ा उठाकर उसका तत्काल निस्तारण कराया। जेडएसओ योगेंद्र कुशवाहा और एसएफआई मलखान सिंह को मेला क्षेत्र में निगरानी के लिए रखा गया था। बारिश के आसार देखते हुए डबल पेट्रोल पंप क्षेत्र में जलभराव की आशंका पर पंपसेट और सीवर जेट मशीन को लगाया गया ताकि पानी निकाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें