कासगंज। जनपद में रिक्त चल रहे प्रधान पद के लिए दो और 19 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 16 नामांकन पत्र जमा किए गए। जांच और नामांकन वापसी के बाद 15 सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचित होने की संभावना है। 10 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। गंजडुंडवारा विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत खिजरपुर के प्रधान पद के लिए दो नामांकन पत्र जमा किए गए। ग्राम पंचायत सदस्य धवा वार्ड 11 के लिए कोई नामांकन पत्र जमा नहीं हुआ। जबकि धर्मपुर वार्ड आठ केे लिए एक नामांकन पत्र जमा किया गया। अमांपुर के ग्राम पंचायत सदस्य बरसौडा वार्ड चार, जाटऊ अशोकपुर वार्ड 15, गेंदूपुरा गोवर्धन वार्ड पांच, वजीरपुर वार्ड 10, डोर्रा वार्ड छह, वीनपुर सेवका वार्ड आठ के लिए एक-एक नामांकन जमा हुआ। जबकि देवरी वार्ड पांच ,भगूपुरा वार्ड दो के लिए एक भी नामांकन जमा नहीं हुआ। कासगंज- ग्राम पंचायत सदस्य तैयबपुर कमालपुर वार्ड 11 के लिए दो, भिटौना वार्ड आठ, बाहिदपुर माफी वार्ड तीन के लिए एक-एक नामांकन जमा हुआ। करसरी हयातगढ़ी वार्ड दो के लिए एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं हुआ। सोरोंजी-ग्राम पंचायत सदस्य उढै़रपुख्ता वार्ड छह, बघेला पुख्ता वार्ड पांच, भड़पुरा वार्ड 13, शाहपुर माफी वार्ड 13, सहावर- ग्राम पंचायत सदस्य खोजपुर वार्ड पांच के लिए एक- एक नामांकन जमा हुए। नामांकन पत्रों की जांच 10 फरवरी को सुबह 10 बजे से होगी। उम्मीदवारी वापसी 11 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे होगी। इसके बाद प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। आवश्यकता होने पर 19 फरवरी को सुबह सात बजे से मतदान होगा। इसके बाद 21 फरवरी को सुबह आठ बजे से विकास खंडों में मतगणना होगी।