फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टीबी मुक्त हुईं जिले की 16 ग्राम पंचायतें

Thu, 28 Mar 2024 01:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले की 16 ग्राम पंचायतें से टीबी मुक्त हो गई हैं। इन ग्राम पंचायतों को लोकसभा चुनाव के बाद कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही तीन साल तक इन ग्राम पंचायतों पर नजर रखी जाएगी। केंद्र सरकार का लक्ष्य देश को 2025 तक टीबी से मुक्त बनाना है। इस दिशा में जिला क्षय रोग विभाग तेजी से काम कर रहा है। इसका परिणाम है कि पहले चरण में जिले की 423 ग्राम पंचायतों में से 16 ग्राम पंचायतें टीबी से मुक्त हो चुकी है। इनमें सबसे अधिक कासगंज में चार ग्राम पंचायतें शामिल हैं। सिढ़पुरा, अमांपुर,सहावर, पटियाली में दो-दो एवं गंजडुंडवारा में एक ग्राम पंचायत शामिल है। अब स्वास्थ्य विभाग की टीमें तीन साल तक समय-समय पर इन गांवों का सर्वे करेगी। लगातार दूसरे साल टीबी से मुक्त रहने पर ग्राम प्रधानों को सिल्वर पदक और तीन साल तक गांव में कोई टीबी मरीज नहीं मिलने पर ग्राम प्रधानों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें