फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के छठवें राउंड के बाद ही साफ हो गई थी तस्वीर

विज्ञापन
भाजपा (डैमो)
विज्ञापन
मथुरा। छठवें राउंड के बाद ही तस्वीर साफ हो गई थी। पहले राउंड में हेमामालिनी को 4570 वोट मिले थे, जबकि रालोद प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह को 3096 वोट मिले और कांग्रेस प्रत्याशी महेश पाठक को 201 वोट मिले थे। जबकि अन्य के खाते में 179 वोट गए थे। मथुरा में वोटों की गिनती साढ़े आठ बजे से शुरू हुई थी। सबसे पहला नतीजा गोवर्धन क्षेत्र से आया था। पहले राउंड में ही हेमामालिनी ने 1200 की बढ़त बना ली थी। छठवें राउंड तक पहुंचते पहुंचते हेमा मालिनी 44000 वोटों से आगे हो गईं थीं। इस राउंड के बाद हेमामालिनी की जीत तय मान ली गई थी। इस राउंड के बाद तो हर राउंड में वोट बढ़ते ही चले गए। भाजपा नेताओं ने भी जश्न मनाना शुरू कर दिया था। क्योंकि वोटों का अंतर काफी हो गया था लिहाजा सभी मान चुके थे कि अब हेमा की जीत का रथ आगे ही बढ़ता जाएगा। कांग्रेस का खेमा तो यहां बिलकुल निराश ही हो चुका था। जबकि रालोद ने भी मान लिया था कि अब भाजपा को पकड़ पाना मुश्किल होगा। पांचवें राउंड के बाद पहुंची थी हेमामालिनी भी मथुरा। भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी भी पांचवें राउंड के बाद ही मतगणना स्थल पर पहुंची थीं। उन्होंने कहा भी कि उन्हें बताया गया है कि नतीजे उनके पक्ष में आ रहे हैं। यह सब जनता का आशीर्वाद है। सभी का प्यार मिला है। वह ब्रज के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी। जब हेमा ने 80 हजार की बढ़त बना ली तो वह मतगणना स्थल से अपने आवास पर आ गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें