फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक स्कूल के शिक्षक खेलेंगे क्रिकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग का क्रिकेट टूर्नामेंट आज से
विज्ञापन

आगरा। बेसिक शिक्षा विभाग अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट आज से शुरू होने जा रहा है। इसमें बेसिक स्कूलों के शिक्षक और कार्यालय के कर्मचारियों के बीच से टीम बनाई गई हैं। पुरुषों की 16 टीम और महिलाओं की आठ टीम हैं। सोमवार को अशोक नगर स्थित बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय में टूर्नामेंट की जानकारी देते हुए बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि पहला मैच मंगलवार को स्प्रिंगडेल माडर्न पब्लिक स्कूल कंपनी गार्डन सदर बाजार में होगा। मुख्य अतिथि सीडीओ रविंद्र मांदड रहेंगे। पुरुषों की टीम का फाइनल 27 मई को और महिलाओं की टीम का फाइनल मैच 23 मई को होगा। जिला व्यायाम शिक्षिका शिखा झिंगरन, जिला व्यायाम शिक्षक रामप्रकाश यादव, अनिल पंकज, दिनेश पाराशर, कविता झिंगरन, अरुण कुमार सिंह, शशि प्रभा इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें